फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, गोश्त खरीदने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी फरार...तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 11 Apr 2024 03:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: ईद के दौरान गोश्त खरीदने के विवाद को लेकर दुकानदार के चाकू से युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में गोश्त खरीदने के लिए विवाद में दुकानदार के चाकू से गुरुवार दोपहर युवक की गोदकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद आरोपी पड़ोसी युवक भाग निकला है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

एसपी उदयशंकर सिंह व एएसपी विजय शंकर मिश्र मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि गोश्त पहले खरीदने की बात पर विवाद हुआ है। थाना क्षेत्र के सराय कस्बा निवासी टिर्रु का पुत्र शेर अली (32) पुणे में टायर पंचर की दुकान चलाता था। वह ईद पर घर आया था।
घर से करीब 500 मीटर दूर कस्बा जीटी रोड पर स्थित दुकान से गोश्त खरीदने गया था। दुकान में पड़ोसी चमन भी गोश्त खरीदने पहुंचा था। उनके बीच गोश्त पहले खरीदने की बात पर विवाद होने लगा। विवाद के दौरान ही चमन ने गोश्त काटने के चाकू से शेर अली पर ताबड़तोड़ वार किए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश
सीने, पेट, पसली समेत अन्य जगह गहरे घाव हो गए। मरणासन्न हालत में शेर अली को चमन छोड़कर भाग निकला। त्योहार पर हत्या की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें