टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिजायर गाड़ी का टायर फट गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस बस को सरकंडी चौकी ले आई। इसके बाद बस मालिक सोनू अवस्थी निवासी फतेहपुर शहर चौकी पहुंचे। भाजयुमो नेता और बस मालिक के बीच मामले को बातचीत शुरू हुई।
पुलिस ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया
इस दौरान गहमागहमी बढ़ गई और बस मालिक ने भाजयुमो नेता और उनके भाई नीरज सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस चौकी में मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
युवा मोर्चा नेता के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
मामले में पुलिस ने भाजयुमो नेता कोमल सिंह के भाई नीरज सिंह की तहरीर पर बस मालिक सोनू अवस्थी, उसके भाई दिवाकर अवस्थी और पिता राजेश अवस्थी समेत एक अज्ञात के खिलाफ एक्सीडेंट के बाद मारपीट और गाली गलौज की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडे ने बताया कि युवा मोर्चा नेता के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।