फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: ओएचई लाइन टूटी, 13 घंटे ठप रहा रेल यातायात, दो ट्रेनें निरस्त, एक दर्जन ट्रेनों का बदला गया मार्ग

Wed, 11 Sep 2024 06:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: दुर्गियाना एक्सप्रेस लटकते ओएचई वायर से टकरा गई। सुबह पांच बजे से पूरे दिन अप रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। दो ट्रेनें निरस्त की गईं जबकि एक दर्जन ट्रेनों का रूट बदला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ दिल्ली रूट पर संडीला के पास उमरताली से दलेलनगर के बीच बुधवार तड़के दुर्गियान एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ ओएचई के तारों से उलझ गया। इससे धमाके के साथ ओएचई लाइन लगभग 500 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई। विद्युत आपूर्ति रुकने से राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। सूचना पर रेलवे अधिकारियों और स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर जांच और मरम्मत कार्य शुरू कराया। 13 घंटे बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन


कोलकाता से अमृतसर जा रही गाड़ी संख्या 12357 दुर्गियाना एक्सप्रेस तड़के साढ़े तीन बजे लखनऊ स्टेशन से रवाना हुई और करीब पांच बजे सुबह जब उमरताली स्टेशन के आगे निकली तो इसका पेंटो ओएचई वायर से उलझ गया। इससे धमाके के साथ लाइन टूट गई, जिससे दुर्गियाना समेत कई ट्रेनें खड़ी हो गईं। राजधानी व वंदेभारत को घंटों स्टेशन पर खड़ा करने के बाद मार्ग परिवर्तित कर भेजा गया। करीब 12 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए और दो ट्रेनें निरस्त की गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही लखनऊ, हरदोई व बालामऊ जंक्शन से कई अधिकारी और राहत ट्रेन मौके पर पहुंच गईं। ओएचई वायर की मरम्मत में अधिक समय लगने के कारण करीब छह घंटे के बाद दुर्गियाना एक्सप्रेस को डीजल इंजन मंगवाकर रवाना किया गया। घटना की जानकारी पर मुरादाबाद के डीआरएम राज कुमार मौके पर पहुंच गए। शाम छह बजे जब ओएचई लाइन ठीक हुई तब ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।

लखनऊ-मुरादाबाद रेलखंड पर दुर्गियाना एक्सप्रेस में उमरताली व दलेलनगर के बीच इंजन के पेंटो में ओएचई वायर फंस गया था। इससे रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। शाम छह बजकर 20 मिनट पर अप ट्रैक पर रेल यातायात शुरू हो गया। तकनीकी कारणों से घटना हुई है। - आदित्य गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें