फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: प्रसव के दौरान दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका की मौत, संचालक फरार...अस्पताल में पड़ा ताला, जानें मामला

Thu, 14 Dec 2023 02:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका की एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। फर्रुखाबाद ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल प्रशासन व चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजिका की प्रसव के दौरान मौत के मामले में चौथे दिन मंगलवार को भी अस्पताल में ताला पड़ा रहा। संचालक का भी कहीं सुराग नहीं लग सका। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजिका नीतू यादव कस्बे के तिर्वा रोड पर किराए के मकान में बच्चे के साथ रहती थी।

विज्ञापन

आठ दिसंबर को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर महिला बेटे सर्वज्ञ (14) के साथ तिर्वा रोड पर स्थित निर्मला नर्सिंग होम पहुंचकर भर्ती हुई थी। नार्मल डिलीवरी में महिला ने बेटी को जन्म दिया था। बच्ची के जन्म के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल संचालक डॉ. गनेश महिला को फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। तभी रास्ते में मौत हो गई थी।
अस्पताल संचालक लोहिया अस्पताल में बेटे सर्वज्ञ को शव व नवजात बच्ची सौंप कर मौके से फरार हो गया। उधर, जानकारी होने पर अस्पताल में मौजूद कर्मी भी अस्पताल में ताला डालकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे कानपुर के कल्याणपुर निवासी पिता दिनेश शर्मा ने पति रविंद्र पर अन्य महिला से अवैध संबंध होने, बेटी से मारपीट करने, अस्पताल संचालक डॉ. गनेश व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बेटी की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

अस्पताल पर कार्रवाई करने की मांग
दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजिका की मौत को चार दिन का समय बीत चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर जांच भी मुनासिब नहीं समझा। वहीं पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किए हैं। पिता समेत मायके वालों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अगर न्याय न मिला तो उच्चाधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे।

प्रसव के दौरान हुई थी सह संयोजिका की मौत
दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका की एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद हालत बिगड़ गई। फर्रुखाबाद ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने अस्पताल प्रशासन व चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप लगाए थे। थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी नीतू यादव (32) पत्नी रविंद्र यादव दुर्गा वाहिनी की जिला सह संयोजिका थी। बच्चों के साथ वह सौरिख में तिर्वा रोड पर किराये के मकान में रहती थी।

विज्ञापन

शव छोड़कर अस्पताल बंद कर भाग गए थे अस्पताल कर्मी
शुक्रवार को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर वह बच्चे के साथ तिर्वा रोड पर स्थित निर्मला नर्सिंग होम ने भर्ती हो गई। सामान्य डिलीवरी हुई, महिला ने बेटी को जन्म दिया। पिता दिनेश शर्मा का आरोप है कि प्रसव के कुछ देर बाद नीतू की हालत बिगड़ गई। अस्पताल संचालक महिला को इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहा था। तभी रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल संचालक शव को लोहिया अस्पताल में रखवाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें