फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बनकर आया डंपर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मातम में बदल गई ईद की खुशियां

Sat, 16 Jun 2018 07:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी में कानपुर में महाराजपुर थाने के निकट शुक्रवार देर रात एक डंपर अनियंत्रित होकर कच्चे मकान पर पलट गया। घर में ईद की तैयारियां में जुटे एक ही परिवार के नौ लोग मिट्टी और डंपर के नीचे दब गए। पुलिस ने ग्रामीणों, क्रेन और जेबीसी की मदद से दबे लोगों को बाहर निकालकर महाराजपुर सीएचसी भेजा।
विज्ञापन



सरसौल संवाददाता के मुताबिक मिट्टी लादकर एक डंपर होमनपुर गांव, महाराजपुर से कानपुर की ओर आ रहा था। रात करीब दो बजे महाराजपुर थाने के पास डंपर अनियंत्रित होकर धमना निवासी कल्लू कुरैशी के मकान पर पलट गया। कल्लू, उसका बेटा, बहू और पौत्रियों समेत नौ लोग मिट्टी और डंपर के नीचे दब गए। हादसा देख राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने क्रेन की मदद से डंपर सीधा कराया और जेसीबी से मिट्टी हटवाई। इसके बाद पुलिस कल्लू (55), उनके बेटा वसीम (25), बहू यासमीन (23), पौत्रियों करीना (16), सोहाना (15) और बेटी समीमुन (18) को निकालकर अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कल्लू की पत्नी शहरुन निशां उर्फ सन्नो (50), पौत्री आलिया उर्फ बेबी (सात माह) और वसीम की साली सिरमन (6) को गंभीर हालत में रात में हैलट रेफर किया गया। डॉक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर बताई है। कल्लू की दो बकरियां भी दबकर मर गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद चालक और क्लीनर भी डंपर में फंस गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद कार से आए दो लोग चालक और क्लीनर को अपने साथ ले गए। पुलिस ने पकड़ने की कोशिश भी नहीं की। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह के मुताबिक ट्रक अवैध खनन में लगा था। खनन की गई मिटट्ी लादकर जा रहा था, तभी हादसा हो गया। डंपर खनन माफिया राजन सिंह का बताया जा रहा है। राजन नागापुर, महाराजपुर का रहने वाला है। वर्तमान में शहर में रह रहा है। कल्लू के बेटे शमी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक, क्लीनर और डंपर मालिक का पता किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें