फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक में डंपर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाइवे ज्ञानस्थली कॉलेज के पास बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए जबकि बेटे की पत्नी की मौत हो गई। मां को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आगरा थाना खंदौली गांव खुर्द अकबरपुर के रहने वाले देवेंद्र कुमार पत्नी मीरा देवी (30) और मां विद्या देवी (60) पत्नी रमेश चंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे। इकदिल क्षेत्र में दोपहर दो बजे पहुंचने पर पीछे आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार घायल कर दिया।
इसमें बाइक सवार युवक समेत तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने मीरा को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी मां विद्या देवी की हालत गंभीर देख उसे सैफई रेफर कर दिया। मृतका अपने पति और सास के साथ कुंभ स्नान के लिए जा रही थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें