कानपुर-सागर हाईवे पर डंपर और कार की तेज भिड़ंत हो गई। जिसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि कानपुर-सागर हाईवे पर रविवार दोपहर दो बजे कानपुर से महोबा जा रहे डंपर की सुमेरपुर से आ रही कार से कुछेछा के पास टक्कर हो गई। जिसमें कार चालक राहुल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी भरुआ सुमेरपुर की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो कार सवार और डंपर चालक भी घायल हुए हैं। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।