फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्राफीः इंडिया ब्लू और इंडिया रेड की टीमें कानपुर पहुंचीं, मुकाबला कल से

Tue, 12 Sep 2017 01:56 PM IST
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
इंडिया ब्लू और इंडिया रेड की टीमें कानपुर पहुंचीं - फोटो : अर्पण मैथला
कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहली बार दलीप ट्राफी का आयोजन हो रहा है। पहला मैच इंडिया ब्लू और इंडिया रेड के बीच 13 से 16 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी सोमवार दोपहर तीन बजे होटल लैंडमार्क पहुंच गए हैं। शाम को खिलाड़ियों ने स्टेडियम में अभ्यास किया। 
विज्ञापन

2 of 5
इंडिया ब्लू और इंडिया रेड की टीमें कानपुर पहुंचीं
यूपीसीए के निदेशक एसके अग्रवाल ने बताया कि दूसरा मैच इंडिया ब्लू और इंडिया ग्रीन के बीच 19 से 22 सितंबर को खेला जाएगा। दोनों ही मैच डे नाइट होंगे। चार दिवसीय मैच की खासियत है कि यह गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। ग्रीनपार्क में अभी तक लाल और सफेद गेंद से मैच हुए हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
दलीप ट्राफीः ग्रीनपार्क में मैच की तैयारियां
इंडिया ब्लू में- सुरेश रैना (कप्तान), समित गोहेल, केएस भारत, एआर एश्वरन, मनोज तिवारी, दीपक हुड्डा, हनुमान विहारी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षय वाखरे, भार्गव भट्ट, केएम गांधी, ईशांत शर्मा, अंकित सिंह राजपूत, एस कामत व जयदेव उनादकट। कोच सरनदीप सिंह और मैनेजर अखिल त्यागी हैं।
 

4 of 5
सुरेश रैना
इंडिया रेड में- अखिल हरवाडकर, प्रियांक पांचाल, सुदीप चटर्जी, ईशांक जग्गी, पृथ्वी, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत विकेटकीपर, बाबा इंद्रजीत, के गौथम, करन शर्मा, बासिल थंपी, वरुण आरोन, अशोक डिंडा, राहुल सिंह, सीवी मिलिंद। कोच नरेंद्र हिरवानी, मैनेजर रत्नेश मिश्रा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दलीप ट्राफीः प्रैक्टिस करते रैना
रैना ने किया अभ्यास
इंडिया ब्लू के कप्तान सुरेश रैना अपने साथ अंकित सिंह राजपूत के साथ दोपहर 3 बजे ग्रीनपाक स्टेडियम पहुंचे। भरी दोपहर में उन्होंने अंकित के साथ जमकर अभ्यास किया। रैना ने अभ्यास के लिए यूपीसीए से पांच गेंदबाजों को भी मांगा। इसमें तीन स्पिनर और दो मध्यम गति के गेंदबाज थे। करीब 4:30 बजे तक अभ्यास करने केबाद वह अपने टीम के अन्य साथियों से मिले। इसकेबाद उन्होंने पिच और ग्राउंड का मुआयना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें