फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डफरिन का एसएनसीयू  एक अग्निशमन यंत्र के भरोसे, दो साल से बन रहा फायर फाइटिंग सिस्टम, ये है स्थिति

Sun, 17 Nov 2024 01:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: डफरिन अस्पताल में दो साल से फायर फाइटिंग सिस्टम का निर्माण हो रहा है। कई बार परिषद को पत्र लिखकर भेज चुके हैं, लेकिन अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
डफरिन का एसएनसीयू  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में डफरिन अस्पताल के एसएनसीयू में फायर सिस्टम के नाम पर सिर्फ एक अग्निशमन यंत्र है। वहीं उर्सला अस्पताल में अगर आग लगी तो पानी मिलना मुश्किल है। फायर बॉक्स में वॉटर पाइप ही नहीं है। मुख्य पाइप में नोजल भी नहीं लगा। उर्सला में फायर फाइटिंग सिस्टम का कार्य अब पूरा नहीं हुआ है। कार्यदायी संस्था ने अस्पताल को फायर सेफ्टी सिस्टम हैंडओवर नहीं किया।

विज्ञापन

डफरिन अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रुचि जैन ने बताया कि अस्पताल में 41 अग्निशमन यंत्र हैं, जिनमें से सभी क्रियाशील हैं। एसएनसीयू में और लगवा देंगे। उर्सला और डफरिन में फायर फाइटिंग सिस्टम की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद है। दो साल से काम चल रहा है। अभी कुछ कार्य बाकी हैं। उर्सला निदेशक डॉ. एच डी अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में आग बुझाने के लिए हमारे पास अग्निशमन यंत्र हैं।
दो साल से फायर फाइटिंग सिस्टम का निर्माण हो रहा है। कई बार परिषद को पत्र लिखकर भेज चुके हैं, लेकिन अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है। वहीं झांसी में हुई घटना के बाद डफरिन अस्पताल की प्रबंधक डॉ. दरख्शा॒ ने अग्निशमन यंत्र की जांच की। सभी सही निकले। दूसरी तरफ बिरहाना रोड स्थित केपीएम अस्पताल में भी फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं है। सीएमएस डॉ. आर सी यादव ने बताया कि अस्पताल में 25 अग्निशमन यंत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें