हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में देर रात घर से निकले अधेड़ का शव गांव से कुछ दूर नीम के पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर शराब का आदि बताया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांचा निवासी रामपाल (40) पुत्र घनश्याम ने शनिवार रात अपने घर से निकल कर मांचा और रमना के निकट नाले के पास नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीणों ने पेड़ पर लटका शव देखा तो हड़कंप मच गया और आनन फानन में ग्रामीणों के घटनास्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामपाल मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था और शराब पीने का आदि था। शराब पीने के कारण हुए गृह क्लेश को आत्महत्या के कारण के रूप में जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या कारण ज्ञात नहीं हो सका। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।