फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक के चलते पत्नी पर धारदार हथियार से किए कई वार, काट लिया कान

Sat, 07 Oct 2017 10:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
अपराध के एक मामले में, एक पति ने अपनी पत्नी पर शक के चलते धारदार हथियार से कई वार किये। इससे युवती का बांया कान कट गया। इस घटना के बाद युवक खुद को बेकसूर बता रहा है। जानें क्या है पूरा मामला...




 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
कानपुर के चकेरी में शुक्रवार देर रात शक में पति सुधीर वर्मा ने पत्नी बीना वर्मा पर चाकू से कई वार किए। हमले में बीना का बायां कान कट गया। गर्दन, चेहरे सहित शरीर पर कई जगह घाव हो गए।  बीना को लहूलुहान हालत में एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। इधर वारदात के बाद घर से भागे सुधीर को मोहल्ले के लोगों ने दबोचकर उसे पीटा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 


 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
सुधीर फोटोकॉपी मशीन की मरम्मत का काम करता है। पत्नी बीना फूलबाग स्थित एक दफ्तर में लिपिक है। काकादेव निवासी बीना के भाई कौशल किशोर का आरोप है कि सुधीर बहन पर शक करता है। इसी बात पर शुक्रवार रात बीना और सुधीर के बीच फिर से विवाद हो गया।

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
सुधीर ने बीना पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर डाला। सुबह 4:00 बजे घटना की सूचना मिलने पर कौशल बीना के घर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। सुधीर भाग चुका था। घर पर भांजी गुनगुन थी। वह बीना को रामादेवी स्थित काशीराम ट्रामा सेंटर और फिर हैलट ले गए।प्राथमिक उपचार के बाद कौशल ने बीना को काकादेव के कुलवंती हॉस्पिटल में भर्ती कराया। कौशल ने चकेरी थाने में सुधीर के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। वह खुद पर लगे आरोप को झूठा बता रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें