कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में दो दिवसीय फिजियोथेरेपी कार्यशाला हुई। बेसिक लेवल ट्रिगर पॉइंट ड्राई नीडलिंग विषय पर हुई कार्यशाला में मुख्य वक्ता स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि यह तकनीक मांसपेशियों के दर्द और तनाव को दूर करने में अत्यंत प्रभावी है।
संस्थान के निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी ने ड्राई नीडलिंग और एक्यूपंक्चर के अंतर पर प्रकाश डाला। एसोसिएट डीन प्रशासन डॉ. दिग्विजय शर्मा ने कहा कि यह तकनीक पेशेवर कौशल में सुधार लाने में मददगार है।
सह-आयोजक डॉ. नेहा शुक्ला और डॉ. आदर्श कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह आयोजन छात्रों के व्यावसायिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा। मौके पर डॉ. चंद्रशेखर कुमार, डॉ. उमेश कुमार मौर्या, अमिल अग्रवाल, विनय कुमार शाह और खुशबू अंजुम मौजूद रहीं।