फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिपाही को थप्पड़ जड़ने का आरोपी अधिवक्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोतवाली पुलिस ने रावतपुर थाने के सिपाही को थप्पड़ जड़ने के आरोपी अधिवक्ता पुष्पेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



विनायकपुर में एलएलबी छात्र अभिजीत सिंह पर चापड़ से हमला करने के चौथे आरोपी डिबार अधिवक्ता प्रिंसराज श्रीवास्तव को रावतपुर पुलिस ने 29 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। उसके सरसैया घाट चौराहे के नजदीक होने की सूचना मिली थी। पुलिस जैसे ही आरोपी को पकड़ने पहुंची तभी कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की और अभद्रता की थी। एक युवक ने हेड कांस्टेबल को पीछे से थप्पड़ मारा था। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें