कानपुर में आर्यनगर निवासी ड्राई फ्रूट कारोबारी केएल थापर पर किशोरी को बंधक बनाकर काम करवाने के आरोप में गुरुवार रात डीएम के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई। पूछताछ के बाद किशोरी को स्वरूपनगर स्थित राजकीय महिला शरणालय भेज दिया गया।
शुक्रवार को किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। कोहना इंस्पेक्टर प्रभुकांत ने बताया कि आर्यनगर सब्जी मंडी के पास रहने वाले केएल थापर का नयागंज में ड्राई फ्रूट और मसाले का कारोबार है। कुछ दिन पहले कारोबारी के पड़ोसियों ने डीएम से शिकायत की थी कि कारोबारी एक किशोरी को बंधक बनाकर घर पर काम करवाते है।