फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गणेश महोत्सव में नशे में धुत युवकों का उत्पात, तोड़फोड़ कर महिलाओं से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कोतवाली क्षेत्र के बंगाली मोहाल में रविवार रात गणेश महोत्सव में नशे में धुत युवकों ने कार्यक्रम स्थल पर जमकर उत्पात मचाया। कार्यक्रम आयोजकों समेत क्षेत्रीय लोगों ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह लोग पिछले 19 सालों से धूमधाम से आयोजन करते चले आ रहे हैं लेकिन इस बार क्षेत्र के कुछ युवकों ने कार्यक्रम के पहले दिन से विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि देर रात गणेश प्रतिमा को तोड़ने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद महिलाओं ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे अभद्रता कर लाठी डंडों से पीटा। नशे में धुत आरोपियों ने तोड़फोड़ कर साउंड बॉक्स तोड़कर फेंक दिया। दरबार में रखे 12 हजार रुपये भरा दानपात्र भी उठा ले गए। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी दी।

बाबा जागेश्वर समिति के पदाधिकारियों ने कोतवाली में क्षेत्रीय लोगों के हस्ताक्षर की तहरीर दी है। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश नारायण पांडेय ने बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें