फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अब नहीं चलेगी बहानेबाजी, हर काम की होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले की ग्राम पंचायतों में तैनात ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी अब उच्च अफसरों से झूठ नहीं बोल सकेंगे। अब इन्हें प्रत्येक दिन के काम का हिसाब देना पड़ेगा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीक्षा जैन ने जिले के विकास कार्यों में सुधार लाने के लिए विकास भवन में पहली बार काॅल सेंटर स्थापित कराया है। इसमें तैनात पांच सदस्यीय टीम 590 ग्राम पंचायतों में सुबह फोन कर सचिवों की उपस्थिति जानेगी। इसके बाद शाम को उनके काम का भी हिसाब लेगी। समीक्षा में जिसकी लापरवाही मिलेगी उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


जिले के ग्रामीण क्षेत्र के कार्यों में लगातार लापरवाही मिल रही थी। इस पर शिकंजा कसने के लिए सीडीओ ने एक सितंबर से विकास भवन में काॅल सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया। इसकी निगरानी का जिम्मा जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार को दिया गया है। काल सेंटर से सचिवों के साथ, पंचायत सहायकों से भी बात कर डिजिटल सर्वे, ऑनलाइन आवेदन पत्र, फैमिली आईडी की प्रगति पूछी जाएगी। अगले सप्ताह से इस व्यवस्था में गोशालाओं को भी शामिल किया जाएगा। वहां तैनात केयर टेकर, गो पालकों से भी बात की जाएगी। उनसे हरा चारा, चोकर, भूसा की उपलब्धता, गोवंशों की बीमारी का पता लगाकर शिकायतों का भी फीडबैक लेंगे। गोशालाओं में मिलने वाली खामियां खंड विकास अधिकारी व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के माध्यम से दूर कराई जाएंगी।
सोमवार दोपहर से शुरू हुई निगरानी में करीब 13 सचिव अपनी ग्राम पंचायतों से अनुपस्थित मिले। शाम को जब सीडीओ ने समीक्षा की तो सभी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। घाटमपुर में कार्यरत गोविंद सिंह, दिव्यांशु पांडेय, ओम नारायण, बिल्हौर में अरुण कुमार सोनकर, मोहित कुमार सक्सेना, जितेंद्र कुमार, बिधनू में नैंसी शुक्ला, दीपा सिंह, रिचा त्रिपाठी, रिचा उमराव, अनुज मिश्रा, लंकुश वर्मा अनुपस्थित मिले। सीडीओ के निर्देश पर इनका वेतन रोका गया।
विज्ञापन

विकास कार्यों में लापरवाही को देखते हुए कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया है। सचिवों की उपस्थिति के साथ उनके कार्यों की भी जानकारी ली जाएगी। किसी भी अधिकारी, कर्मचारी की लापरवाही मिलती है तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


-दीक्षा जैन, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें