फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति आवास के पास नशेबाजों का उत्पात, भाजपा प्रदेश मंत्री की दो गाड़ियां तोड़ी

Thu, 28 Feb 2019 10:41 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में कल्याणपुर के दयानंद विहार में राष्ट्रपति आवास के पास बुधवार रात नशेबाजों ने जमकर उत्पात मचाया। भाजपा के प्रदेश मंत्री व कार्यालय प्रभारी देवेश कोरी के समर्थकों से गाली-गलौज और मारपीट की। पथराव कर प्रदेश मंत्री की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी, शीशे तोड़ दिए। इलाकाई लोगों ने एक हमलावर को दबोचा है। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग भी की। प्रदेश मंत्री ने एसएसपी अनंत देव को मामले की जानकारी देकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


प्रदेश मंत्री देवेश कोरी दयानंद विहार में राष्ट्रपति आवास से पचास मीटर दूर स्थित सेंट्रल पार्क के सामने किराए पर रहते हैं। बुधवार रात वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर रहे थे। रात करीब 10:30 बजे छह-सात युवक वहां स्थित एक दुकान पर पहुंचे। युवक शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर पार्टी कार्यकर्ता देवेश के घर से निकल आए और नशेबाजों को मना किया। इस पर नशेबाज उनसे भिड़ गए और मारपीट करने लगे।

भीड़ ने पीछा कर एक हमलावर को दबोच लिया

इस दौरान आसपास के लोग भी आ गए। भीड़ जुटती देख नशेबाजों ने पथराव कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के सूचना देने पर दयानंद विहार चौकी प्रभारी वहां पहुंचे। उनके सामने भी नशेबाज युवक हंगामा करते रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं और आसपास के लोगों के दौड़ाने पर हमलावर भाग निकले। भीड़ ने पीछा कर एक हमलावर को दबोच लिया। इसी बीच प्रदेश मंत्री के सूचना देने पर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी के मुताबिक, फर्रुखाबाद कोतवाली इलाके के सेनापति मोहल्ला निवासी भाजपा कार्यकर्ता गौरव वर्मा की तहरीर पर बलवा, मारपीट, गाली-गलौज धमकी और तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़ा गया आरोपी अरुण चौबे औरैया का रहने वाला है। पूछताछ में कई हमलावरों के नाम व पते मिले हैं, दबिश दी जा रही है।

 
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों ने घेरा राष्ट्रपति आवास

नशेबाजों का उत्पात देख राष्ट्रपति आवास की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी हरकत में आ गए। सुरक्षाकर्मियों ने राष्ट्रपति आवास को घेर किया, ताकि नशेबाज किसी तरह से नुकसान न पहुंचा सके।

सीसीटीवी कैमरे देख रही पुलिस 
पुलिस अफसरों ने मामले को गंभीरता से लिया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस उत्पात मचाने वालों की तेजी से तलाश कर रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि नशेबाजों की पहचान हो सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें