रमेश के बड़े भाई अवधेश का आरोप था कि पुलिस ने बिना पहचान कराए ही शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। पोस्टमार्टम हाउस में कोतवाली पुलिस ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। तभी अवधेश व उसके साथियों ने इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा से हाथापाई की। इंस्पेक्टर को बचाने पहुंचे एक सिपाही से भी परिजनों ने अभद्रता की। मामला बढ़ने पर कोतवाली से भारी पुलिस बल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा।
पुलिस ने अवधेश को हिरासत में लिया और उसे कोतवाली ले गई। कोतवाली में परिजन हंगामा न कर सके इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अवधेश व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।