फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नशे में युवक ने की फायरिंग, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। नगला बेश में शुक्रवार की रात गाय के बछड़े को हटाने को लेकर दो परिवार में झगड़ा हो गया। इस दौरान शराब के नशे में युवक ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। इसमें दंपती समेत साला घायल हो गया। सभी घायलों को सैफई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नगला बेश गांव में आमने-सामने रहने वाले दो परिवारों के बीच गाय के बछड़े को हटाने को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान नशे में धुत सत्येंद्र यादव ने घर के अंदर से अवैध असलहा निकालकर छत पर चढ़ गया और कई राउंड फायरिंग कर दी। वहीं, उसका भाई नरेंद्र यादव नीचे दंपती की पिटाई कर रहा था। फायरिंग में अनिल कुमार के दाहिने पैर में गोली लगी, उनकी पत्नी संजू देवी के हाथ में चोट लग गई जबकि साला पूरन सिंह हाथ में छर्रे लगने से घायल हो गया। एक गोली पास के पेड़ में जा धंसी। पुलिस ने सभी घायलों को सैफई में भर्ती कराया। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि पुलिस जांच में गोली लगने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। दोनों पक्ष आमने-सामने रहने वाले हैं। मवेशी हटाने को लेकर झगड़ा हुआ था। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है, आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें