फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: टल्ली सिपाही ने दुकान पर चढ़ाई गाड़ी, पब्लिक ने धुना, युवक की मौत

Thu, 21 May 2020 12:19 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नशे में सिपाही ने ली युवक की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के जूही थाने में तैनात सिपाही कपिल ने बुधवार रात नशे में धुत होकर एक युवक को कुचलते हुए तीन को टक्कर मार दी। कार के नीचे आए गूंगे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत नाजुक बनी है। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी सिपाही को पकड़कर जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


उसके साथ मौजूद महिला सिपाही भाग निकली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी घटना के समय अपने ही थाने की महिला सिपाही के साथ फर्राटा भर रहा था।  रात करीब 8 बजे वह किदवईनगर के विनोबा नगर पहुंचा। सिंचाई विभाग कॉलोनी के सामने विभाग में कार्यरत बजरंग सिंह का छोटा बेटा कुलदीप (30) मिथुन के ठेले के पास बैठकर चना खा रहा था।

सिपाही की कार कुलदीप को कुचलते आगे बढ़ गई। कार की टक्कर लगने से ठेले वाला मिथुन, उसका भाई संतोष और वहीं पर रहने वाली महिला होमगार्ड का बेटा अजय भी घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद लोगों ने पीछा करके कार को रोककर कपिल और महिला सिपाही को बाहर निकाला।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों नशे में झूम रहे थे। पब्लिक ने कपिल की पिटाई कर दी। किदवई नगर पुलिस कपिल को पकड़कर थाने लाई और मामले को दबाने में जुट गई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों को धमकाया और मृतक परिवार को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर चुप करवाने का प्रयास किया। पुलिस के इस रवैये से स्थानीय लोग आक्रोशित होकर थाने पर जुटने लगे। मामला बढ़ता देख किदवईनगर पुलिस ने कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें