फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत पिता ने किया दुष्कर्म, बेटी ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नशे में धुत पिता ने हैवानियत की हद पार करते हुए अपनी ही 19 साल की बेटी को हवस का शिकार बना डाला। पिता की इस हरकत का सदमा बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकी। घटना के अगले ही दिन शुक्रवार को उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन

घटना मरका थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति परिवार में हुई। बताया गया है कि पिता नशे का आदी है। गुरुवार की रात वह नशे की हालत में घर आया और सो रही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आत्मग्लानि वश बेटी ने उस समय कुछ नहीं कहा। लेकिन शुक्रवार को सुबह उसने फांसी लगा ली। मृतका की बहन ने मरका थाने में पिता के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने इसकी पुष्टि की। बताया कि जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें