भाजपा नेताओं के साथ ड्रग माफिया सुनील शर्मा उर्फ बच्चा की फोटो
- फोटो : amar ujala
कानपुर के ड्रग्स माफिया सुशील शर्मा उर्फ बच्चा विकास दुबे और जय बाजपेई की तरह राजनीति में भी शामिल होना चाहता था। इसके चलते ही उसने पुलिस की मुखबिरी करने के साथ ही एक पुलिस अफसर के भाजपा नेता बेटे की मदद से सियासी पारी की शुरुआत कर दी।
भाजपा नेता ने बच्चा को भाजपा में शामिल करा दिया। सूत्रों के अनुसार सुशील उर्फ बच्चा ने अपने बॉस पप्पू डॉन के एनकाउंटर के बाद पुलिस की मुखबिरी करने के साथ ही जुआ खिलाने और मादक पदार्थों की सप्लाई शुरू कर दी। बच्चा मुखबिरी के चलते स्थानीय पुलिस के साथ-साथ स्वॉट टीम, एसटीएफ, क्राइम ब्रांच, एसओजी टीम के साथ रहने लगा।