फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नशेबाज में मचाया उत्पाद...सब इंस्पेक्टर पर हमला, कार में मिली शराब की बोतल, मुकदमा दर्ज

Fri, 22 Mar 2024 12:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और वो काफी नशे की हालत में था। उसे पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है। बताया कि आरोपी एनआरआई सिटी कल्याणपुर निवासी आकाश तिवारी है।
विज्ञापन
घायल सब इंस्पेक्टर और आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी के पटेल नगर में गुरुवार रात एक कर सवार नशेबाज ने जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान उसने मोहल्ले में भी मारपीट की। उसने महिलाओं से भी अभद्रता की हदें पार कर दीं। लोगों ने बताया कि नशेबाज ने  उसने अपने पूरे कपड़े भी उतार दिए थे।

विज्ञापन

इस पर मोहल्ले के लोगों ने भी उसे सबक सिखाया। सूचना पर पहुंची पीआरबी उसे किसी तरह लेकर मेडिकल के लिए कांशीराम अस्पताल ले गई थी। यहां पर भी उसने जमकर उत्पाद मचाया और एक सब इंस्पेक्टर से हाथापाई की। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
चकेरी के पटेल नगर में गुरुवार देर शाम एक कर सवार पहुंचा और उसने एक घर के बाहर अपनी कार लगा दी।  इससे उस घर का रास्ता बंद हो गया। इस पर परिवार के लोगों ने आपत्ति जताई,  तो  गाली-गलौज करने लगा। फिर उसने धीरे-धीरे लोगों से मारपीट शुरू कर दी। फिर उसने महिलाओं से बहुत अभद्रता की।

विज्ञापन

पीआरवी से भी उलझ गया युवक
मोहल्ले के लोगों ने उससे पहले समझने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। उसने इस दौरान अपने कपड़े तक उतार दिए। सबको देख लेने की धमकी देता रहा। सूचना पर पहुंची पीआरवी से भी वह उलझ गया। इस पर उसे उसकी ही कार से किसी तरह कांशीराम अस्पताल में लाया गया। यहां पर वह  हंगामा करता रहा।

मेडिकल स्टॉफ से भी की अभद्रता
उससे घबराकर पुलिस कर्मी भी किनारे खड़े रहे। इस दौरान आरोपी एनआरआई सिटी कल्याणपुर निवासी आकाश तिवारी ने थाने के दरोगा राम सतन पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए, जिसके बाद उसका मेडिकल हुआ। यहां पर भी उसने मेडिकल स्टॉफ से भी अभद्रता की। वह अपने होश में नहीं था।
विज्ञापन



मुकदमा दर्ज, आरोपी से पूछताछ जारी

इस दौरान पुलिस ने उसकी कार की चाबी भी ले ली थी। आशंका थी कि कहीं वह किसी पर कार न चढ़ा दे। मामले में चकेरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और वो काफी नशे की हालत में था। उसे पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है। बताया कि आरोपी एनआरआई सिटी कल्याणपुर निवासी आकाश तिवारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें