फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्रिकेट और चुनाव में ड्रोन से होगी निगरानी

Fri, 06 Jan 2017 11:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए ट्रैफिक लाइन पहुंची टीम
- शहर में ड्रोन चलाने के लिए एयरफोर्स विभाग से लेनी होगी अनुमति
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीनपार्क में 26 को होने वाले क्रिकेट मैच और आगामी विधानसभा चुनाव की निगरानी ट्रैफिक पुलिस ड्रोन से करेगी। ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए शुक्रवार को एक टीम ट्रैफिक लाइन पहुंची। 
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक ने बताया कि ग्रीनपार्क में ड्रोन का कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जहां ट्रैफिक पर निगरानी रखी जाएगी। जहां भी जाम दिखेगा वहां की ट्रैफिक पुलिस को तुरंत सूचना दी जाएगी। इसके लिए विभाग के कर्मचारियों को ट्रेनिंग मिलेगी।

मैच के बाद चुनाव में भी इसी तरह ड्रोन का प्रयोग किया जाएगा। कुछ महीने पहले लाखों की लागत से आए दो ड्रोन कैमरों का प्रयोग अभी तक शहर में नहीं हो सका है। जल्द ही एयरफोर्स से अनुमति लेने के बाद इसका प्रयोग शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


दो किलोमीटर की है क्षमता
ड्रोन दो किलोमीटर तक की साफ तस्वीर कंट्रोल रूम में बैठे ऑपरेटर को दिखाएगा। साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो सकेगी। कंट्रोल रूम में लगे कंप्यूटर में सारा डाटा एकत्र होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें