फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनकी में आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक

Sat, 13 Feb 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक ट्रांसपोर्ट नगर योजना फेज तीन में बनेगा। शुक्रवार को निरीक्षण करने आए अपर परिवहन आयुक्त गंगाफल ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


इस बारे में उन्होंने आरटीओ (संभागीय परिवहन विभाग) से प्रस्ताव बनाकर लखनऊ में परिवहन विभाग मुख्यालय भेजने को कहा है।

शहर में आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक और मॉडल इंस्पेक्शन एवं सर्टिफिकेशन सेंटर बनना है। इसके लिए आरटीओ प्रशासन ने केडीए से करीब 16 करोड़ रुपये में पनकी में 12 हजार वर्ग मीटर जमीन खरीदी है, जबकि भौंती में जिला प्रशासन ने 1.126 हेक्टेयर जमीन आरटीओ को निशुल्क दी है।

शुक्रवार को निरीक्षण करने आए अपर परिवहन आयुक्त ने कहा कि भौंती शहर से 15 किलोमीटर दूर है। इसमें सात किलोमीटर का हाईवे है। ऐसे में महिलाओं और युवतियों को डीएल बनवाने के लिए इतनी दूर आने में परेशानी होगी।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने कहा कि पनकी में ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनाया जाए और भौंती में मॉडल इंस्पेक्शन एवं सर्टिफिकेशन सेंटर बने। निरीक्षण के दौरान आरटीओ वीके सिंह, एआरटीओ प्रशासन प्रभात पांडेय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें आटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक सेंसर युक्त होगा। जगह-जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे। इससे डीएल बनवाने में दलालों की सक्रियता खत्म होगी और प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें