फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपकी बनी काल: एक्सप्रेस-वे पर बस हादसे में चालक की मौत, महिला घायल, मची चीख-पुकार

Mon, 22 Jun 2026 10:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में बस के एक चालक की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। 
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात करीब एक बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बस चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि एक महिला यात्री घायल हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। राजस्थान के जयपुर से गोरखपुर जा रही श्री मूर्ति बस सर्विस की बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पहुंची थी। बताया गया कि चालक को अचानक झपकी आ जाने से बस आगे चल रहे एक अज्ञात भारी वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे टूट गए। हादसे में कंडक्टर सीट पर बैठे बस के दूसरे चालक मुकेश निवासी जस्सा खेड़ा, जिला ब्यावर (राजस्थान) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस में सवार मनवीरी पत्नी सुरेश चंद निवासी भरतपुर (राजस्थान) भी घायल हो गईं। सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, यूपीडा की टीमें, एंबुलेंस और थाना सौरिख पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए पीजीआई सैफई भेजा गया।
 
Trending Videos

उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल मुकेश ने दम तोड़ दियाचिकित्सकों ने घायल महिला मनवीरी की हालत खतरे से बाहर बताई है और उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद बस का दूसरा चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गया। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर टोल प्लाजा पहुंचाया गया तथा बाद में अन्य बसों की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को हटाने का कार्य कराया गया। घटना के बाद कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि यातायात सुचारु रूप से संचालित होता रहा। बस मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है तथा मृतक चालक के परिजनों को भी अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें