फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एआरएम पर परिचालक को गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

Fri, 18 Oct 2019 09:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में दिल्ली से आते वक्त रास्ते में बस खराब होने पर चालक की सूचना पर एआरएम ने उससे फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यही नहीं चालक से परिचालक का नाम पूछा और उसे गोली मारने की धमकी भी दी। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित चालक ने निगम निदेशक व अन्य अफसरों को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद डिपो में बस चालक रामशरन 12 अक्तूबर को दिल्ली बस लेकर गया था। वापस आते के वक्त अलीगढ़ के पास गभाना में बस का ब्रेक प्रेशर पाइप फट गया। चालक ने फोन पर सूचना एआरएम अंकुर विकास को दी। इस पर एआरएम चालक से कहते हैं- ‘...इतना मारूंगा...’।
 

 

विज्ञापन

चालक का कहना है कि दूसरे दिन यानी 13 अक्तूबर को एआरएम ने फोन किया और कहा- ‘गाड़ी कहां खड़ी की है, इतना...आदमी है तू, तूने गाड़ी ब्रेक भी सही नहीं करा पाई, कंडक्टर से बात करा अपने, कौन है कंडक्टर, फौजी की.... गोली मार दूंगा, ...कौन सा है इतना बड़ा..., काम कल कराना चाहिए था। ये 1.17 मिनट का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

चालक और परिचालक को गालीगलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के बाद चालक-परिचालकों में दहशत है। शुक्रवार को यहां पहुंचे चालक रामशरन ने निगम के निदेशक, आरएम समेत अन्य अफसरों से भी लिखित शिकायत की है। उसने कहा कि वह अपनी नौकरी पूरी ईमानदारी से कर रहा है।

उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने से असुरक्षा और मानहानि हुई है। चालक ने बताया कि वह और उसका परिवार एआरएम की धमकी के बाद आशंकित हैं। एआरएम कुमार अंकुर के मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। उनके कार्यालय में जाकर देखा गया तो वह वहां नहीं मिले। इससे उनका पक्ष स्पष्ट नहीं हो सका। पता चला है कि वह इटावा में एक बैठक में भाग लेने गए हैं। 

‘मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। मैं एआरएम से बात करूंगा। यदि लिखित शिकायत आती है, तो इस मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करूंगा।’ 
एके झा, आरएम, इटावा परिक्षेत्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें