कन्नौज मंडी समिति में 11 अक्तूबर को लोडर की टक्कर से घायल किशोर की कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गुरुवार शाम मौत हो गई। अस्पताल ने करीब एक लाख रुपये का भुगतान न होने के कारण शव को 20 घंटे तक रोके रखा।
परिजनों ने किसी तरह पैसों की व्यवस्था कर भुगतान किया। इसके बाद शाम चार बजे शव घर आ सका। सदर कोतवाली के गांव बलही निवासी अभिनव (13) पुत्र कमलेश पाल 11 अक्तूबर को मंडी समिति से होकर साइकिल से घर जा रहा था।