फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केबल डालने में फटी पेयजल पाइप लाइन, बर्बाद हुआ पेयजल

Sat, 22 Feb 2025 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
जेसीबी से खोदाई में फटी पेयजल पाइप लाइन ठीक करते कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रूरा। नगर में उपकेंद्र से जुड़े सरगांव बुजुर्ग नलकूप फीडर के लिए भूमिगत केबल डालने के दौरान पेयजल पाइप लाइन फट गई। हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। फुटपाथ पर जलभराव से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रूरा बिजली उपकेंद्र से जुड़े सरगांव बुजुर्ग नलकूप फीडर के लिए अलग से भूमिगत केबल डाली जा रही है। उपकेंद्र से लेकर बंबा तक सड़क किनारे जेसीबी से खोदाई कर केबल डालने के दौरान शुक्रवार सुबह उपकेंद्र के पास भूमिगत पेयजल पाइप लाइन फट गई। इस दौरान टंकी से जलापूर्ति की जा रही थी। इससे हजारों लीटर पेयजल बहकर बर्बाद हो गया।
फुटपाथ पर जलभराव से कीचड़ हो गया तो राहगीर आवाजाही के लिए परेशान हुए। सूचना पाकर नगर पंचायत कर्मी ओमजी, अजय व जीतू मौके पर पहुंचे। सीवेज टैंकर मंगवाकर फुटपाथ पर व जेसीबी से की गई खोदाई गड्ढे से पानी निकाला गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फटी पाइप लाइन का हिस्सा बदला गया। ईओ मनीष कुमार ने बताया कि बिजली निगम ठेकेदार के जरिए भूमिगत केबल डलवा रहा है। जेसीबी से खोदाई में भूमिगत पाइप लाइन फट गई थी। इसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें