फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर...मां शराब पीकर मुझे और नानी को पीटती है, बेटी की आपबीती सुन सबकी आंखें भर आईं

Tue, 11 Jun 2019 09:09 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के कलेक्ट्रेट में सोमवार दोपहर एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव समस्याएं सुन रहे थे। तभी 14 साल की एक लड़की वृद्धा के साथ पहुंची। रोते हुए बोलीं, सर मेरी मां हर रोज शराब पीकर मुझे पीटती है। नानी बचाने आती हैं तो उन्हें भी अपशब्द करते हुए पीटने लगती है।
विज्ञापन


काकादेव के लोहारन भट्टा निवासी लड़की ने एडीएम सिटी को एक अर्जी पकड़ाई। उस पर उसकी नानी के अंगूठे का निशान था। एडीएम ने जैसे ही अर्जी ली, लड़की सुबकते हुए बताने लगी, वह, मां और पिता, नानी के साथ घर में रहते हैं। एडीएम ने पूछा कि पिता कुछ नहीं कहते तो बोली, वह पल्लेदारी करते हैं।

बेटी ने कहा कि मां जब मारपीट करती है तो वह कुछ नहीं बोलते। कभी-कभी वह भी शराब पीकर आते हैं। एडीएम ने तुरंत काकादेव थानाध्यक्ष से बात कर पता नोट कराया। कहा कि चौकी प्रभारी को भेजकर महिला को चेतावनी दें। फिर भी वह न माने तो नानी से अर्जी लेकर रिपोर्ट दर्ज करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें