फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदलपुर(कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के डिलवल गांव में सोमवार की भोर पहर संदिग्ध हालात में एक महिला का शव फांसी पर लटका मिला। मोहल्ले में पति की पिटाई से उसकी मौत होने चर्चा रही पर महिला के भाई ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया। वहीं, महिला का पति फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

डिलवल निवासी अमित कुमार की पत्नी माधुरी देवी (42) का शव घर में फांसी पर लटका मिला। माधुरी के भाई रसूलाबाद बउथरी निवासी सूरज प्रसाद ने बताया कि बहन की शादी 20 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक बेटा अंकित (14) दो पुत्री नेहा (12) अंजली (9) हैं। बताया कि अमित शराब का लती है, जिससे रोज विवाद होता था। रविवार की शाम वह शराब पीकर आया तो फिर विवाद हुआ। सोमवार की भोर पहर माधुरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना मंगलपुर के उपनिरीक्षक प्रभाकर यादव ने बताया कि मृतका के भाई ने फौती सूचना दर्ज कराई है उसने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैगिंग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें