इकदिल। कस्बे में लंबे समय से नालों की सफाई न होने की वजह से नाले चोक हो चुके हैं। गंदगी से बजबजाते नालों का पानी अब खाली प्लाटों में पहुंच रहा है। इससे आसपास के घरों और दुकानों में बदबू आने से लोग परेशान हैं।
थाने ने के सामने रह रहे राकेश बाबू का कहना है की कई बार नगर पंचायत को इस संबंध में कई बार अवगत कराया कि इससे गंदे कीड़े पनप रहे हैं और मेरे मकान के पास में इसका पानी भर रहा है। इससे मेरी बिल्डिंग को भी क्षति पहुंच सकती है। कई महीने होने को आए। अभी तक कोई पानी निकासी का कार्य नगर पंचायत की ओर से नहीं कराया गया।
खाद्य विक्रेता राजेश का कहना है की कई बार नगर पंचायत में जाकर इस समस्या के बारे में अवगत कराया कि नाले की सफाई जल्द से जल्द कराई जाए। क्योंकि नाले में गंदगी भर जाने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और वह मेरे मकान को क्षति पहुंचा सकता है। कई बार कहने के बावजूद भी नगर पंचायत ने नाले की सफाई नहीं कराई गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष फूलन देवी ने बताया कि समय-समय पर नगर पंचायत की ओर से नाले की सफाई कराई जाती है। जल्द सफाई कराकर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। संवाद