फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फॉल्ट से तीन घंटे गुल रही 20 मोहल्लों की बिजली

Mon, 27 May 2024 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। 33 केवी की केबल में रविवार रात फॉल्ट हो जाने से सुंदरपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े लगभग 20 मोहल्लों की आपूर्ति बंद हो गई। कर्मचारियों ने रात में ही फॉल्ट दुरुस्त किया। लगभग एक बजे आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने रात महसूस की। वहीं, दिन में भी शहर में कई जगह फॉल्ट होने से लोगों दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन


रविवार रात लगभग 10 बजे सुंदरपुर बिजली घर से जुड़ी 33 केवी लाइन में फॉल्ट हो गया। इससे लगभग 20 मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रात में ही पेट्रोलिंग शुरू करके फॉल्ट तलाशा। मरम्मत के दौरान लगभग तीन घंटे तक उक्त मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों का तपन के बीच बुरा हाल लगा।
कूलर, एसी न चलने की वजह से लोग सो नहीं सके। लगभग एक बजे फॉल्ट सही होने के बाद आपूर्ति को बहाल किया गया। इससे लोगों को राहत मिल सकी। वहीं सोमवार सुबह भी कई जगह फॉल्ट होने से आपूर्ति बाधित रही है। चौगुर्जी, हर्षनगर, बलराम सिंह चौराहा, ईदगाह आदि जगहों पर दिनभगर बिजली की आवाजाही जारी रही। वहीं दोपहर में सैनिक कल्याण निगम के ट्रांसफार्मर की मरममत होने की वजह से दिन में इससे जुड़े मोहल्लों की भी आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन



लुधपुरा मोहल्ले में 100 से अधिक घरों की बत्ती गुल

जसवंतनगर। कस्बे के मोहल्ला लुधपुरा में स्थित जैन मंदिर के पास 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से कस्बा के मोहल्ला लुधपुरा से जुड़े 100 से अधिक घरों व दुकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लुधपुरा तिराहे के पास जैन मंदिर के बगल वाली रोड पर रखे 100-100 केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। इसमें एक ट्रांसफार्मर से लगभग आधा मोहल्ले के लगभग 100 से अधिक घरों के साथ दुकानों को बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार की देर शाम आपूर्ति के दौरान ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते फुंक गया। जिससे 100 से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। रात भर बिजली न मिलने से लोग गर्मी व उमस में परेशान हो गए। सोमवार सुबह भी बिजली न मिलने से लोगों को पेयजल की समस्या हुई। अवर अभियंता कौशल पांडेय ने बताया कि फुंके ट्रांसफार्मर का एस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। शीघ्र ही फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें