फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे की सर्विस लोड पर खुले हैं नाले, खतरे में वाहन चालक

Sun, 01 Nov 2026 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। विसायकपुर में हाईवे किनारे सर्विस रोड पर नाला खुला पड़ा है। इससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों व वाहन चालकों के लिए हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आशुतोष सिंह, बलजीत कुमार और मनोज कुमार ने बताया कि विसायकपुर स्थित एक फैक्टरी के सामने सर्विस रोड पर बड़ा नाला खुला पड़ा है। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन, राहगीर गुजरते हैं। नाला खुला होने से बच्चों के गिरने का डर बना रहता है। इसके अलावा रात में फैक्ट्रियों में आने-जाने वाले मजदूरों को भी काफी परेशानी होती है।
रात के समय अंधेरा रहने और पर्याप्त रोशनी व सुरक्षा के इंतजाम न होने के कारण चालकों को खुले नाले का अंदाजा नहीं लग पाता है, जिससे जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक सिंह का कहना है कि विसायकपुर में नाला खुला होने की जानकारी नहीं है, यदि ऐसा है तो नाले को जल्द बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें