फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मासूम से दुष्कर्म में अभियुक्त को 20 साल की कैद

Sun, 01 Nov 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी के यहां आई छह साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट में चल रही थी। अदालत ने शनिवार को अभियोजन व बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए 20 साल की सजा सुनाई।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में एक गांव में रिश्तेदार के यहां आयोजित 13वीं संस्कार में एक युवक अपनी छह साल की बेटी के साथ पहुंचा था। कार्यक्रम के दौरान ही खेलते समय गांव का शिशुपाल बेटी को बहलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम के आप बीती बताने पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेजा। साथ ही उसके खिलाफ आरोप पत्र अदालत में पेश किए।
शनिवार को पॉक्सो कोर्ट ने सुनवाई की। अभियोजन व बचाव पक्ष के बीच जिरह हुई। बचाव पक्ष ने अभियुक्त को रंजिशन फंसाने का तर्क दिया, जबकि अभियोजन पक्ष ने वादी, पीड़िता के बयान और पुलिस विवेचना के तथ्यों को रखा। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने अभियुक्त शिशुपाल को दोषी ठहराते हुए 20 साल की सजा और 20 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें