योग चिकित्सक डॉ. राकेश चंद्र सिंह पटेल (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
फतेहपुर के बहुआ गैस गोदाम के पास हादसे में घायल शीर्षासन में विश्व रिकार्ड बनाने वाले योग चिकित्सक डॉ. राकेश चंद्र सिंह पटेल (54) का गुरुवार देर रात निजी अस्पताल में निधन हो गया। गंभीर रूप से घायल बड़ी बेटी का उपचार चल रहा है।
मूलरूप से फतेहपुर के हरियापुर गांव निवासी डॉ. राकेश, पत्नी डॉ. पम्पी पटेल, बेटी डॉ. शालिनी, दोनों बेटे शिवम, सक्षम और डेढ़ माह की नातिन के साथ बाबूपुरवा के बगाही भट्ठा में रहते थे। 23 दिसंबर की सुबह वह अपने गांव से बेटी, बेटों व नातिन के साथ कार से घर लौट रहे थे।