सीसीटीवी कैमरे में डंडा चलाते हुए कैद हुआ छात्र
- फोटो : amar ujala
कन्नौज के तिर्वा में मेडिकल छात्र से बाहरी युवक ने दो दिन पहले की गई अभद्रता का बदला लेने के लिए मारपीट कर दी। इससे नाराज मेडिकल छात्रों ने बुधवार रात मेडिकल कालेज के बाहर दुकानों पर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस इन्हें रोक नहीं सकी।
बाद में कालेज प्राचार्य ने फटकार लगाई, तब छात्र शांत हुए। प्राचार्य ने छात्रों के साथ बैठक कर बात की। उन्होंने जांच टीम बनाकर कार्रवाई के लिए कहा है। राजकीय मेडिकल कालेज में दो दिन पहले एकांत जगह कस्बे का प्रेमी जोड़ा बातचीत कर रहा था। उसी समय कालेज के कुछ छात्र आ गए।
इन्होंने प्रेमी जोड़े से अभद्रता कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। बुधवार की रात कालेज के छात्र बाहर घूम रहे थे। पहले से घात लगाए युवक ने एक छात्र पर हमला बोल दिया। इसके बाद भाग गया। हमले की जानकारी पर कालेज के छात्र एक राय होकर बाहर आ गए। यह हमलावर युवक की खोज करते हुए हंगामा करने लगे।