फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूटा में डॉ. बृजेश अध्यक्ष, डॉ. विवेक बने महामंत्री

Mon, 23 Mar 2015 03:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के दूसरे गुट (डॉ. विवेक द्विवेदी) का चुनाव रविवार को कानपुर देहात के अकबरपुर डिग्री कॉलेज में कराया गया।
विज्ञापन


इसमें चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय, हैबरा इटावा के डॉ. बृजेश यादव को अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के महामंत्री डॉ. विवेक द्विवेदी को महामंत्री के लिए निर्विरोध चुना गया। यह पहला मौका है, जब कूटा में अध्यक्ष पद का चुनाव कानपुर से बाहर का शिक्षक जीता है।

साथ ही फुपुक्टा महामंत्री को कूटा महामंत्री कमान दी गई है। इससे संगठन को मजबूती मिल सकती है। चुनाव में पर्यवेक्षक का कार्य डॉ. पीआर यादव ने देखा। वें वर्तमान में फुपुक्टा के उपाध्यक्ष है। कूटा का चुनाव रविवार को कराया गया। पहली बार सदस्यता शुल्क जमा करने वाले सभी शिक्षकों ने लाइन में खड़े होकर वोट डाले।
विज्ञापन


इससे पहले तक शिक्षकों के प्रतिनिधि चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेते रहे हैं। अकबरपुर डिग्री कॉलेज में हुए चुनाव में कुल 292 शिक्षकों ने वोट डाला है। अध्यक्ष, महामंत्री का चुनाव निर्विरोध हो गया, इसलिए वोटिंग उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए कराई गई है।

चुनाव के माध्यम से कूटा के दूसरे गुट ने डॉ. आरके सिंह गुट पर दबाव बना लिया है। क्योंकि नए अध्यक्ष डॉ. बृजेश यादव चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय हैबरा इटावा के शिक्षक हैं। इस कॉलेज के प्रबंधक लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव हैं। डॉ. बृजेश की पकड़ शासन में अच्छी है।

यही वजह है कि चुनाव के बाद कार्यकारिणी का रजिस्ट्रेशन कराने में दिक्कत नहीं आएगी। नव निर्वाचित महामंत्री डॉ. विवेक द्विवेदी ने बताया कि डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी एंड चिट्स को जल्द ही कार्यकारिणी का ब्यौरा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


शासन और यूनिवर्सिटी प्रशासन से भी रजिस्टर्ड कार्यकारिणी को परीक्षा समिति में जगह देने की मांग की जाएगी। यह संगठन शिक्षकों की हितों की लड़ाई लड़ेगा। दूसरी तरफ चुनाव अधिकारी डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि कूटा का चुनाव खुले तौर पर कराया गया है। इसमें आम शिक्षकों ने हिस्सा लिया और वोट डालकर अपने पदाधिकारी चुने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें