फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डेफलिम्पिक्स के लिए डॉ. अभिषेक बने भारतीय दल के फिजियोथेरेपिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। टोक्यो में 16 से 26 नवंबर तक होने वाले 25वें डेफलिम्पिक्स में कानपुर के वरिष्ठ स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अभिषेक वाजपेयी का चयन हुआ है। वह भारतीय दल के फिजियोथेरेपिस्ट रहेंगे।
विज्ञापन


इससे पूर्व भी वह कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम के साथ कार्य कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कानपुर की शालिनी श्रीवास्तव का चयन महिला टीम मैनेजर के रूप में हुआ है।

भारत की ओर से कुल 181 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनमें बिजनौर से एथलेटिक्स खिलाड़ी विवेक राणा, प्रयागराज से जूड़ो खिलाड़ी प्रगति केसरवानी, गाजियाबाद से कुश्ती खिलाड़ी तनुज कुमार शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गोरखपुर से बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्य यादव, नोएडा से गोल्फ खिलाड़ी हर्ष कुमार और लखनऊ से टेबल टेनिस खिलाड़ी अर्चना पांडेय शामिल होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें