फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केएसएस तैराकी प्रतियोगिता में डीपीएस कल्याणपुर ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।  - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर स्थित द चिंटल्स स्कूल में हुई केएसएस बालक व बालिका तैराकी प्रतियोगिता में अधिकांश आयु वर्ग के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर डीपीएस कल्याणपुर ओवरऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता में 25 विद्यालयों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


शुभारंभ मुख्य अतिथि सिटी कोऑर्डिनेटर बलविंदर सिंह, विद्यालय की चेयरपर्सन अनुराग विज, निदेशक आदित्य विज, निदेशिका डॉ. कविशा ने दीप जलाकर किया। वहीं, बालक वर्ग में एलेन हाउस खलासी लाइन और बालिका वर्ग में जेएमडी वर्ल्ड स्कूल विजयी रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्य स्मिता धवन ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य सौरभ सिंह, हेडमिस्ट्रेस शैली निगम, निधि पांडे समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें