फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ ने एक घर से बरामद किए 14 डोंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। प्रधानों के डोंगल पुखरायां कस्बा स्थित एक घर में रखे मिले। डीपीआरओ ने मंगलवार को 14 डोंगल बरामद किए हैं। इसमें चार पंचायत सचिवों के और दस डोंगल प्रधानों के हैं। पंचायत सचिवों पर जबरन प्रधानों के डोंगल रखने की शिकायत लगातार उच्चाधिकारियों को मिल रही थी। साथ ही बड़े पैमाने पर सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका थी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए लेनदेन की पारदर्शी व्यवस्था की गई। इसमें डिजिटल लेनदेन के लिए डोंगल बनाए गए। प्रधानों व सचिवों के अलग-अलग डोंगल बने हैं। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कई ब्लॉकों से ये शिकायत मिल रही थी कि प्रधानों के डोंगल सचिव अपने पास रखे हैं। वह उन्हें दे नहीं रहे हैं। इसकी सटीक जानकारी पर पुखरायां के एक व्यक्ति के यहां छापेमारी की गई। वह निजी कंप्यूटर सेंटर संचालक है। उसके घर से अमरौधा ब्लॉक के पंचायत सचिव अनिल कटियार, संजय त्रिवेदी, आशीष पटेल व विष्णु गुप्ता के डोंगल मिले। साथ ही इन पंचायत सचिवों को आवंटित दस ग्राम सभाओं के भी डोंगल वहीं रखे मिले। डीपीआरओ ने बताया कि ये बड़ी अनियमितता है। इससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका थी। बताया कि कुल 14 डोंगल कब्जे में लिए गए हैं। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। आगे निर्देशानुसार पंचायत सचिवों पर कार्रवाई की जाएगी। डोंगलों के उपयोग की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें