फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर तीन सचिवों का रोका वेतन, तीन को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर(कानपुर देहात)। बीडीओ ने समीक्षा बैठक व कार्य क्षेत्र से नदारद रहने पर तीन पंचायत सचिवों का वेतन रोकने के साथ ही तीन सचिवों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने मनरेगा व कायाकल्प के तहत विद्यालयों के टाइल्स व आवास कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को बीडीओ बब्बन राय ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए मौजूद पंचायत सचिवों से जानकारी ली। बीडीओ ने निर्देश दिए कि कायाकल्प योजना के तहत जिन विद्यालयों का टायलीकरण, हैंडपंप रिबोर, रंगरोगन पूरा नहीं हुआ है। उनमे तेजी लाएं। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अधूरे 82 आवासों को जल्द पूरा कराया जाए। उन्होंने जॉबकार्ड धारकों को रोजगार, मनरेगा के तहत प्रत्येक गांव पंचायत में अधिक से अधिक कार्य कराने के लिए कहा।
बीडीओ ने बताया कि पंचायत सचिव आदित्य शुक्ला लगातार दो बैठकों से अनुपस्थित व सचिव आशीष केशरवानी, राघुवेंद्र प्रजापति अवकाश पूरा होने के बाद भी 26 जुलाई को अनुपस्थित रहे हैं। तीनों सचिवों का वेतन रोकने की रिपोर्ट सीडीओ को भेजी गई हैं। वही पंचायत सचिव कमलेश गौतम, अमित त्रिपाठी व रूबी गौतम ने पूर्व प्रधान के कार्यकाल में राज्य वित्त आयोग से कराए गए कार्यों की पत्रावली मांगे जाने पर भी उपलब्ध नहीं कराई है। जिसपर उनसे भी स्पष्टीकरण तलब किया है। बैठक में मगन लाल, जेई आरईडी आलोक कुमार, विपिन कुमार, रूबी गौतम, आशीष केशरवानी, राघुवेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें