शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराली जन आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उत्पीड़न किया और जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थाना क्षेत्र की बेटी ने इंदरगढ़ थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने अपने ऊपर हुए अत्याचारों की कहानी सुनाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजनों ससुर नरेंद्र कुमार, सास सत्यप्रभा, जेठ नीटू उर्फ दयाशंकर, ननंद रानी उर्फ अंशु, पति रामजी उर्फ कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इंद्रगण थाना प्रभारी रुद्र प्रयाग नारायण ने बताया पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।