फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दक्षिण के 17 वार्डों में दस दिन से घर-घर कूड़ा उठान ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। वाहन नहीं आने के कारण दक्षिण क्षेत्र के 17 वार्डों में पिछले दस दिनों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान बंद है। इससे करीब सवा लाख की आबादी प्रभावित है। लोग घरों में दो-दो दिन तक कूड़ा जमा करने के बाद उसे सड़क पर फेंक रहे हैं। इससे कई इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

इन वार्डों में जेपीएम कंपनी को कूड़ा उठान का ठेका मिला हुआ है, लेकिन जोन-5 के अंतर्गत आने वाले वार्ड संख्या 93, 48, 60, 02, 56, 73 सहित कुल 17 वार्डों में पिछले 10 दिनों से गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं। पार्षद नवीन पंडित ने बताया कि पहले कंपनी के वाहन बर्रा स्थित पाल टावर के पास खड़े होते थे, लेकिन हाल ही में उन्हें नौबस्ता में खड़ा करने के निर्देश दिए गए। दूरी बढ़ने के कारण चालक काम पर नहीं आ रहे हैं, जिससे व्यवस्था ठप हो गई है। लेबर कॉलोनी निवासी राघवेंद्र सिंह, शीलू तिवारी, विशाल और संतोष आदि ने बताया कि घरों में दो-दो दिन तक कूड़ा जमा होने से दुर्गंध और संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। कई बार कूड़ा सड़क पर फेंकना पड़ रहा है, जिसे आवारा पशु फैला देते हैं, जिससे गंदगी और बढ़ जाती है। नगर निगम जोन-5 के जोनल स्वच्छता अधिकारी अवनीश यादव ने बताया कि कंपनी में कुछ बदलाव के कारण दिक्कत आई थी, लेकिन अब अधिकारियों से बात हो चुकी है और मंगलवार से सभी वार्डों में नियमित रूप से कूड़ा उठान शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें