फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर के विनायक शुक्ला को ओमान क्रिकेट टीम की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के क्रिकेटर विनायक शुक्ला को ओमान क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। एशिया कप और टी-20 विश्व कप में ओमान का प्रतिनिधित्व कर चुके विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक अब टीम की अगुआई करते नजर आएंगे। इससे पहले वह टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
विज्ञापन


विनायक शुक्ला ने क्रिकेट की शुरुआती बारीकियां श्याम नगर स्थित अकादमी में कोच लेखचंद्र के मार्गदर्शन में सीखीं। इसके बाद उन्होंने कोलकाता में बीएनएस और कोस्टल क्लब की ओर से करीब पांच वर्षों तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलकर अपने प्रदर्शन को निखारा।

नौकरी के सिलसिले में ओमान जाने के बाद विनायक को वहां की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता के दम पर उन्होंने टीम में अपनी मजबूत पहचान बनाई। उपकप्तान के रूप में कई अहम मुकाबलों में जिम्मेदारी निभाने के बाद अब उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। विनायक की इस उपलब्धि से कानपुर के खेल जगत में खुशी का माहौल है। शहर के क्रिकेट प्रेमियों और उनके प्रशिक्षकों ने इसे कानपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके सफल कप्तानी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें