फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह गैस की दवा खाने से पेट में पड़ते हैं छाले, आपभी करते है कुछ ऐसा तो हो जाएं सावधान

Mon, 20 May 2019 07:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
गैस की दवाएं, पेन किलर बेवजह खाने से पेट की दीवार और खाने की थैली में छाले पड़ जाते हैं। अल्सर बनने से व्यक्ति को पेट दर्द होने लगता है। इसके अलावा गड़बड़ खानपान और दवाएं अधिक खाने की वजह से पेट में निष्क्रिय रहने वाला बैक्टीरिया हेलिकोबैक्टर पायलोरी खतरनाक रूप धारण कर लेता है।
विज्ञापन


इससे अल्सर के साथ पेट और आंत के कैंसर का खतरा रहता है। इसके अलावा अधिक स्ट्रेस लेने से भी पेट में एसिड अधिक बनता है। ये बातें आईएमए के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में गैस्ट्रोइंटोलोजिस्ट डॉ. गौरव चावला ने बताईं। आईएमए ने रविवार को ‘एसिड पेप्टिक डिस्ऑर्डर मैनेजमेंट’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन आर्यनगर स्थित एक होटल में किया।
विज्ञापन

इफ स्टाइल और खानपान को दुरुस्त करके पेट के अल्सर से बचा जा सकता है

मुख्य वक्ता गैस्ट्रोइंटोलोजिस्ट डॉ. गौरव चावला ने व्याख्यान के पहले पत्रकारों को बताया कि अधिक स्ट्रेस लेने से पेट की पैराइटस कोशिकाएं सक्रिय हो जाती हैं और एसिड बनाने लगती हैं। इसे हाइड्रेक्लोराइड एसिड कहते हैं। लाइफ स्टाइल और खानपान को दुरुस्त करके पेट के अल्सर से बचा जा सकता है।

पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द हो तो फौरन डॉक्टर को दिखाना चाहिए। यह अल्सर का लक्षण हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जेएस कुशवाहा ने किया। इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ. अशोक कुमार निगम, डॉ. मयंक मेहरोत्रा, डॉ. बृजेंद्र शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें