Chitrakoot News: दीपोत्सव मेले में मंदाकिनी तट पर नयागांव क्षेत्र में गधा मेला लगा है। मेले में शाहरुख नामक गधा सबसे अधिक दो लाख रुपये में बिका। वहीं, सलमान डेढ़ लाख में बिका।
चित्रकूट जिले में दिवाली मेले में गधा बाजार भी है। इसमें गधे और खच्चर बेचने और खरीदने दूर-दूर से व्यापारी आए हैं। मालिकों ने कई गधों के नाम फिल्मी सितारों के नाम पर रखे हैं। मेले में शाहरुख नामक गधा सबसे अधिक दो लाख रुपये में बिका। सलमान डेढ़ लाख में बिका। करीब एक करोड़ के गधे और खच्चरों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
दीपोत्सव मेले में मंदाकिनी तट पर नयागांव क्षेत्र में गधा मेला लगा है। यहां दूर-दराज से व्यापारी गधे खरीदने और बेचने आए हैं। बसंती नाम की गधी 85 हजार में बिकी। गधों का कारोबार करने वाले राजेश कुशवाहा ने बताया कि मेले में गधों और खच्चरों की ब्रिकी और खरीद के लिए उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, बिहार से व्यापारी आते हैं।
बुजुर्ग देवराज ने बताया कि मेला की शुरुआत मुगल काल में हुई। मुगल शासक औरंगजेब ने जब प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में चढ़ाई की थी। रामघाट स्थित शिव मंदिर में राजाधिराज मत्तगजेंद्र नाथ के शिवलिंग को तोड़ता चाहता था। इस कारण पूरी सेना बीमार पड़ गई थी। सैन्य बल गधों और खच्चरों की कमी पूरा करने लिए औरंगजेब ने यहां गधा मेला लगवाया था।