राजापुर। सरधुवा थाना क्षेत्र के सुरसेन गांव में एक वृद्ध किसान की मौत बाइक की टक्कर लगने से हो गई। किसान दिवाली के दिन अपने खेत में दीप जलाकर घर लौट रहा था।
सुरसेन निवासी कुशल पांडेय ने बताया कि पिता विजय पांडेय (51) खेत पर दीपक जलाकर साइकिल से लौट रहे थे। सुरसेन गांव स्थित चौराहे के पास बाइक ने साइकिल पर पीछे से टक्कर मार दिया। इससे जमीन पर गिर गये। परिजन इलाज के लिए मंझनपुर अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। मृतक के तीन पुत्र कुशल पांडेय, बबली पांडेय व कल्लू पांडेय है। थानाध्यक्ष सरधुआ आशुतोष तिवारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।