फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: मार्केट में छाया 'नन्हा तैमूर', लुक और क्यूटनेस पर फिदा हैं लोग

Thu, 17 Jan 2019 03:03 PM IST
gaurav gaurav ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने वाली तैमूर डॉल अब कानपुर शहर के मार्केट में भी
बॉलीवुड सेलेब्रिटी करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर उम्र में तो बेहद छोटे हैं लेकिन वह भी किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। दुनियाभर में लोग उनके लुक और क्यूटनेस पर फिदा है। वह कब कहां जा रहा हैं और कैसी शैतानी कर रहा हैं यह जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। इस स्टार किड की लोकप्रियता को भुनाने के लिए अब खास तरह की डॉल कानपुर के मार्केट में आई है। इस डॉल में तैमूर की हेयर स्टाइल, लुक और ड्रेस को कॉपी किया गया है। यह डॉल खरीदारों को काफी पसंद आ रही है।
चलिए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
केरला के मार्केट से चली कानपुर पहुंची
केरला के मार्केट में सबसे पहले बिकने वाली और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने वाली तैमूर डॉल अब कानपुर शहर के मार्केट में भी आ गई है। जी हां, गोविंदनगर मार्केट हो या फिर नवीन मार्केट हर जगह यह डॉल बिक्री के लिए उपलब्ध है। दुकानदार राजेश का कहना है कि पहले ही दिन से यह डॉल लोगों को लुभाने लगी है। अब तो कई लोग इसकी प्री बुकिंग भी करा रहे हैं। बच्चों के साथ-साथ बड़े भी इसे पसंद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया की वजह से यह डॉल चर्चा में आ गई।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
तैमूर से मिलता हर अंदाज
चाहे चेहरा हो या हेयरस्टाइल या फिर कपड़ों का अंदाज। इस डॉल का हर अंदाज तैमूर से हूबहू मिलता है। इस डॉल के घुंघराले बाल, कुर्ता पायजामा और चमचमाती नीली- नीली आंखें खरादीरों को काफी आकर्षित कर रही है। इसकी कीमत 1500 रुपये है। यह ऑफलाइन के साथ- साथ ऑनलाइन मार्केट में भी मिल रही है। करीना कपूर खान को जब इस डॉल के बारे में पता चला था तो वह भी हैरान रह गई थी।  उनको यह डॉल बेहद पसंद आई थी।
 

4 of 5
डेमो
इससे पहले ये डॉल आईं
बॉलीवुड स्टार किड की बात करें तो तैमूर ऐसा पहला बच्चा है जिसकी डॉल मार्केट में आई हैं, लेकिन इसके अलावा कई ऐसे बॉलीवुड अभिनेत्रियां व अभिनेता हैं जिनका डॉल मार्केट में आ चुकी है। इस लिस्ट में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन, काजोल, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
ये अलग-अलग रूप भी दिखे
खास बात है कि कस्टमाइज्ड डॉल में कई तरह के प्रयोग बीते वर्षों में किए गए हैं। डॉल निर्माता कंपनी बार्बी कई तरह की इंडियन डॉल मार्केट में ला चुकी है। इसमें श्री कृष्ण की गोपी भी शामिल है। साड़ी में हो या फिर वैरागी हर अंदाज में गोपी का रूप है। वहीं भारतीय दुल्हन की तरह, राजस्थानी और बंगाली आदि स्टाइल में सजी हुई डॉल भी मार्केट में आई हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें