फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़कों पर कुत्तों का आतंक, एक माह में 160 को लगी एआरवी

Sat, 31 Oct 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, इससे आमजन प्रभावित हो रहे हैं। आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को इनके हमलों का डर सताने लगा है। स्थिति यह है कि नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अकेले अक्तूबर माह में करीब 160 लोगों को एंटी रैबीज के टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुलाबपुरवा भटौली निवासी अमर सिंह, सुनील व साक्षी, गहोलिया के गोरेलाल, दयाराम व कपिल, गुसाईपुरवा की श्रेया, बनीपारा की शारदा और सिठमरा गांव के अनवर सड़कों पर घूम रहे कुत्तों के शिकार होकर उपचार के लिए सीएससी पहुंचे। पीड़ितों ने बताया कि कुत्ते बेहद आक्रामक हो गए हैं। बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं किसी पर राह चलते हमला कर जख्मी कर देते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, शाम ढलते ही कुत्तों के झुंड मुख्य मार्गों पर सक्रिय हो जाते हैं और अंधेरे में वहां से गुजरने वाले बाइक व साइकिल सवारों पर अचानक हमला कर देते हैं। सीएससी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि अक्तूबर महीने में लगभग 160 लोगों को कुत्तों ने अपना निशाना बनाया है। अस्पताल पहुंचने वाले सभी पीड़ितों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाकर सुरक्षित उपचार मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें